कल्पना द्विवेदी सिंह ने जीता “मिसेज इंडिया अर्थ 2019”का “खिताब” ….

लखनऊ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित गोमती नगर विस्तार ग्रीनवुड आई जे ब्लाक निवासी 37 वर्षीय कल्पना द्विवेदी सिंह पिछले दिनों मिसेज इंडिया अर्थ 2019 अंतरराष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता (29 वीं सीपी 2019) विवाहित महिलाओं के लिए और बेस्ट इंडियन फेस 2019 का उपशीर्षक जीता। कल्पना की शादी 14 वर्ष पहले हुई थी और उनकी 9 वर्ष की एक बेटी है । इससे पहले कल्पना ने वर्ष 2008 में श्रीमती लखनऊ, और उपशीर्षक बेस्ट स्माइल जीत चुकी है। कल्पना वर्ष 2009 में ज़ूम टीबी चैनल के लिए वी जे ऑडिशन में भी चयनित रही। इतना ही नही कल्पना प्रथम पुरस्कार (एक लाख) जीता ज़िन्दगी चैनल क्विज़ शो में पी सी ज्वैलर्स डायमंड ज्वेलरी) की तरफ से। वर्ष 2004 में सोनी चैनल क्विज को कल्पना ने पहली बार जीता था।


कल्पना बताती है कि यात्रा करना, नए स्थानों की खोज करना, नए लोगों से मिलना, कविताएँ लिखना नृत्य करना उनके जीवन के प्रमुख शौक में शामिल है। अपने उद्देश्य के बारे में कल्पना बताती है कि पल भर में जीओगे पूरा और मुझे क्राउड का हिस्सा बनना पसंद नहीं है, कल्पना का कहना है कि उनकी सफलता के पीछे का सबसे बड़ा कारण उनका खुद का प्रतिनिधित्व करना है। इतना ही नही कल्पना को कई संस्थानों में पिछले 13 वर्ष का कार्य का अनुभव है और वर्तमान में एक प्रतिष्ठित क्लीनिक में सेंट्रर मैनेज का दायित्व निभा रही है।



  • पको बता दे कि गोमती नगर विस्तार में पिछले दिनों आयोजित दुर्गापूजा में गोमती नगर विस्तार का नाम रौशन करने पर कल्पना को गोमती नगर विस्तार महासमिति की तरफ से सम्मानित किया गया। महासमिति के सचिव उमाशंकर दुबे ने बताया कि विस्तार में बहुत सी प्रतिमा छिपी है बस जरूरत उसे पहचानने की। हमे गर्व है कि विस्तार परिवार के लोग आज देश मे न सिर्फ अपना बल्कि  पूरे विस्तार का नाम रौशन कर रहे है। भविष्य में भी विस्तार का नाम रौशन करने वालो को सम्मानित किया जाएगा जिससे औऱ लोगो को भी प्रेरणा मिले ।